Home उत्‍तराखंड हरिद्वार: हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़, कांवडिए जल लेकर अपने घर...

हरिद्वार: हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़, कांवडिए जल लेकर अपने घर निकले

0

हरिद्वार के हर की पैड़ी पर कांवड़ यात्रियों का भारी संख्या उमड़ी है। शिव भक्तों ने गंगा स्नान किया और महाशिवरात्रि के अवसर पर जल लेकर अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं। हर हर महादेव के जयकार हरिद्वार नगर में गूंज रहे हैं।

कांवड़ यात्रियों ने अलग-अलग तरीके से आकर्षक कांवड़ सजाकर जलाभिषेक के लिए पहुंचा है। कुछ ने महाकाल का स्वरूप धारण करके अपना संकल्प बनाया है। महाशिवरात्रि पर 72 साल के बाद तीन योगों का संयोग हो रहा है। महाशिवरात्रि के दिन प्रदोष व्रत भी है। पंडितों के अनुसार महाशिवरात्रि के व्रतियों पर शिव कृपा बरसेगी। फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी महाशिवरात्रि 8 मार्च को है।

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर इन तीन योगों का एक ही दिन पर बनना अद्भुत संयोग है। इस साल महाशिवरात्रि काफी शुभ फल देने वाली मानी जा रही है।

Exit mobile version