Home उत्‍तराखंड यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, चकराता में सीजन कि पहली बर्फबारी

यमुनोत्री में हुई बर्फबारी, चकराता में सीजन कि पहली बर्फबारी

0

आज से उत्तराखंड में मौसम फिर से बदल गया है, जहां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और बड़कोट तहसील में बारिश हो रही है। शहरी क्षेत्रों में हल्का कोहरा है और पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं तापमान को कम कर रही हैं।

वही चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है और बर्फबारी से बागवानों को राहत मिली है। अब पर्यटकों के उमड़ने की भी उम्मीद है। आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 2500 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास रहेंगे।

Exit mobile version