Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड चमोली के नीती घाटी में बर्फ से पड़ने से हुई मुसीबत,...

उत्तराखंड चमोली के नीती घाटी में बर्फ से पड़ने से हुई मुसीबत, चली तेज हवाएं

0

उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में आज बदलाव आया है। झमाझम बारिश ने शुरू की है, जिसके साथ ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। द्रोणागिरी गांव में बर्फबारी से घरों को ढक गया है। बारिश के साथ ही बर्फीली तूफान भी चल रहे हैं, जिससे लोगों को समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

द्रोणागिरी में कई मकानों की छतें बर्फीली हवा से उड़ गई हैं, जिससे घरों को नुकसान पहुंचा है। यहां लोगों के लिए समस्या की घड़ी है। गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। इस क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही है। गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छतें बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई हैं।

वहीं अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी। 

Exit mobile version