उत्तराखंड:साइकिल से 14 हजार किमी यात्रा कर उत्तरकाशी पहुंचे ऑस्ट्रिया के फिलिक्स

साइकिल से 14 देशों की 14 हजार किमी की यात्रा, ऐसा करना हर किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन, यह कारनामा किया है यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के फिलिक्स ने। 31 वर्षीय फिलिक्स इन दिनों भारत की यात्रा पर उत्तरकाशी पहुंचे हुए हैं। वे पेशे से योग शिक्षक हैं और साइकिलिंग के जरिये लोगों को योग को अपनाने का संदेश दे रहे हैं।

फिलिक्स ने एक साल पहले जर्मनी से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी। इसके बाद वह स्विटरलैंड, ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोसनिया, मांटेनिग्रो, अल्बानिया, ग्रीस, तुर्की, अरमेनिया, ईरान से पाकिस्तान होते हुए वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचे हैं।

उत्तरकाशी पहुंचे फिलिक्स ने बताया कि उन्होंने योगाभ्यास की शुरुआत भले पश्चिम देशों से की हो, लेकिन भारत योग की जन्मभूमि है। ऐसे में लंबे समय से उनकी भारत आने की इच्छा थी जो अब जाकर पूरी हुई।

मुख्य समाचार

Ind Vs WI 1 Test: वेस्टइंडीज 162 रनों पर ढेर, सिराज के आगे बेबस

गुरुवार से टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के तहत वेस्टइंडीज...

Topics

More

    Ind Vs WI 1 Test: वेस्टइंडीज 162 रनों पर ढेर, सिराज के आगे बेबस

    गुरुवार से टीम इंडिया टेस्ट चैंपियनशिप के तहत वेस्टइंडीज...

    राशिफल 02-10-2025: आज विजया दशमी के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी. कोर्ट कचहरी में विजय...

    Related Articles