उत्तराखंड बोर्ड: एग्जाम डेट का ऐलान, जानें कब से शुरू हो रही हैं 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चार मई से 22 मई तक होंगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से 10 महीने तक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई। इसके बावजूद ऑनलाइन, दूरसंचार, रेडियो, दूरदर्शन समेत अन्य माध्यमों से बच्चों की पढ़ाई करायी गयी। 

महामारी के बावजूद शिक्षकों और बच्चों की मेहनत से बोर्ड की शेष बची परीक्षाएं करायी गई थीं और रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2021 के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) से संबंद्ध हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मई 2021 से 22 मई 2021 तक संपन्न होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।

हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होंगी। इससे पहले तीन अप्रैल 2021 से 25 अप्रैल 2021 तक इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं, हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षाएं और आंतरिक मूल्याकंन परीक्षाएं होंगी। पांडेय ने बताया कि 23 मई से 29 मई 2021 तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं को उप संकलन केन्द्रों की ओर से मुख्य संकलन केन्द्र में जमा किया जाएगा।

13 मुख्य संकलन केन्द्रों से 30 मूल्याकंन केन्द्रों को लिखित उत्तर पुस्तिका के बंडल भेजे जाएंगे। 1 जून से 15 जून 2021 तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का 15 दिनों तक मूल्याकंन कार्य किया जाएगा। वहीं 16 जून से 15 जुलाई 2021 तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम की तैयार और परीक्षाफल की घोषणा होगी। इस अवसर पर सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) डॉ. नीता तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंह नगर रमेश चन्द्र आर्या समेत अन्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

किस परीक्षा में कितने छात्र-छात्राएं
हाईस्कूल- संस्थागत-145691, व्यक्तिगत-2664 कुल-148355
इंटरमीडिएट- संस्थागत-118135, व्यक्तिगत-4049 कुल-122184
कुल परीक्षा केन्द्र-1347

मुख्य समाचार

उत्तराखंड सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सीएम धामी

हरिद्वार| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर की बात

मिडिल-ईस्ट में संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

UP BOARD EXAM 2026: बोर्ड पेपर लीक करने वाले हो जाएं सावधान! योगी सरकार ने तैयार की ये रणनीति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष...

विज्ञापन

Topics

More

    उत्तराखंड सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सीएम धामी

    हरिद्वार| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

    UP BOARD EXAM 2026: बोर्ड पेपर लीक करने वाले हो जाएं सावधान! योगी सरकार ने तैयार की ये रणनीति

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष...

    पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी सफलता, आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोग गिरफ्तार

    पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)...

    Related Articles