उत्तराखंड में सीएम योगी आदित्यनाथ की मां एम्स में भर्ती, डाॅक्टर कर रहे जांच

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां, सावित्री देवी को आंखों से संबंधित समस्याओं के कारण फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने जानकारी दी कि सावित्री देवी को जिरियाट्रिक वार्ड में रखा गया है, जहां उनकी स्थिति की जांच की जा रही है।

वर्तमान में प्रोफेसर मीनाक्षी धर की देखरेख में उनका उपचार हो रहा है। इस बीच, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी एम्स पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

इससे पहले यमकेश्वर विकास खंड के पंचूर गांव की 84 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनकी भर्ती के समय उनका रक्तचाप सामान्य से अधिक था, और वृद्धावस्था के कारण उन्हें अन्य जांचों की भी आवश्यकता थी।

एम्स में उनकी व्यापक जांच के बाद, डॉक्टरों ने पाया कि उनकी रिपोर्टें सामान्य थीं। दो दिन के उपचार के बाद, उन्हें 16 मई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles