Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड: यूसीसी के पहले प्रदेश में महिला अफसर की ताजपोशी ने दिया...

उत्तराखंड: यूसीसी के पहले प्रदेश में महिला अफसर की ताजपोशी ने दिया संदेश, महिला सुरक्षा को मिली उच्च प्राथमिकता

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी (यूनिफॉर्म सिविल कोड) को लागू करने से पहले प्रदेश में पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मातृशक्ति सम्मान से समर्पित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस निर्णय से महिला सम्मान, सुरक्षा, और महिला प्रधान वाले राज्य की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है, जिसमें नौकरशाही के सर्वोच्च पद पर महिला अधिकारी की ताजपोशी भी शामिल है, इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नारी सशक्त भारत की परिकल्पना का समर्थन किया है और राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कई पहलूओं पर काम किया है, जिसमें महिलाओं को नौकरी-पेशे में 30% आरक्षण भी शामिल है। इसके साथ ही, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने की तिथि का भी ऐलान करते हुए राज्य में महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार को प्राथमिकता दी गई है।

उत्तराखंड इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा कि जिलों में डीएम, एसपी और एससपी के पदों पर 7 से ज्यादा महिला अफसर हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पहले दिन से ही मातृशक्ति प्रदान उत्तराखंड में महिला अफसरों को जिम्मेदारी दी हैं। इनमें राजधानी देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जैसे जिलों में डीएम और एसपी की जिम्मेदारी महिलाओं के पास हैं। जबकि सीडीओ, सीओ समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया भी महिला अफसरों को बनाया है।

Exit mobile version