उत्तराखंड: बागेश्वर में भारी बारिश का यलो अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे बारिश के चलते बंद

आज उत्तराखंड में मौसम के बिगड़े रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बागेश्वर में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम की अनिश्चितता से किसी भी समय बदलाब संभव है।

यमुनोत्री घाटी में रातभर मूसलधार बारिश के बाद सुबह मौसम में कुछ राहत मिली। हालांकि, बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर के ढेर से बंद हो गया है, जिससे श्रद्धालुओं के वाहन विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं।

इसी बीच फूलचट्टी और जानकीचट्टी के बीच कृष्णा चट्टी के पास पांचवें दिन भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। इस स्थिति के कारण न केवल श्रद्धालुओं बल्कि स्थानीय निवासियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मरम्मत की टीम कृष्णा चट्टी के पास बड़े वाहनों के लिए रास्ता बनाने में जुटी हुई है।

मुख्य समाचार

गायक बादशाह के नाइट क्लब में हमले मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2024 में चंडीगढ़...

भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के दावे को झूठा और भ्रामक बताया

नई दिल्ली| लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की...

यूपी विधानसभा में बांके बिहारी न्यास विधेयक 2025 ध्वनि मत से पास

यूपी विधानसभा में बांके बिहारी न्यास विधेयक 2025 ध्वनि...

Topics

More

    भारत निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के दावे को झूठा और भ्रामक बताया

    नई दिल्ली| लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की...

    यूपी विधानसभा में बांके बिहारी न्यास विधेयक 2025 ध्वनि मत से पास

    यूपी विधानसभा में बांके बिहारी न्यास विधेयक 2025 ध्वनि...

    रद्द हुई सुशील कुमार की जमानत, एक सप्ताह के अंदर सरेंडर करने का आदेश

    छत्रसाल हत्याकांड मामले में सुशील कुमार को फिर सलाखों...

    Related Articles