हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के त्योहार से दीपावली के महोत्सव की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है और इस दिन सोना चांदी और कई तरह की खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होता है.
मान्यता है कि इस दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है, उनमें 13 गुणा वृद्धि होती है. धनतेरस के दिन धन की प्रतीक मां महालक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है. इससे घर में धन संपत्ति और वैभव का आगमन होता है. इस बार धनतेरस का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा. चलिए यहां जानते हैं कि धनतेरस के दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है.
धनतेरस पर लक्ष्मी और कुबेर पूजन का शुभ मुहूर्त -:
धनतेरस की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगी. त्रयोदशी तिथि अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोपहर एक बजकर 57 मिनट तक रहेगी. 10 नवंबर को धनतेरस की पूजा प्रदोष काल में की जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल 5.47 से आरंभ हो रहा है. इस समय गणेश जी, लक्ष्मी मां और कुबेर की पूजा की जा सकेगी और यह शुभ मुहूर्त सायंकाल 7 बजकर 47 मिनट तक मान्य रहेगा. इसी दौरान घरों में पूजा के बाद यम का दीपक जलाने का भी प्रावधान है.
धनतेरसपर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त-:
धनतेरस पर सोना चांदी या अन्य चीजों की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर से ही शुरु हो रहा है. इस दिन सोना खरीदने का शुभ समय दोपहर को 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रहा है और ये मुहूर्त अगले दिन यानी 11 नवंबर को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक मान्य रहेगा. इस दौरान लोग सोना चांदी, जवाहरात और अन्य चीजों की खरीदारी कर सकेंगे.

धनतेरस 2023: कब है धनतेरस! जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का शुभ समय
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories