बद्रीनाथ हाईवे पर रोडवेज बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, मां-बेटा बुरी तरह घायल

बदरीनाथ हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नंदप्रयाग डंपिंग जोन के पास एक रोडवेज बस और अल्टो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में भर्ती किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली-गोपेश्वर रोडवेज सर्विस की बस जैसे ही नंदप्रयाग डंपिंग जोन के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही कार की बस से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार मां-बेटे यशोदा देवी और अतुल सती गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार तेज गति से आ रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मुख्य समाचार

धराली आपदा: उत्तराखंड ने जारी की 68 लापता लोगों की सूची, 24 नेपाली और 44 भारतीय नागरिक शामिल

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने धराली (उत्तरकाशी) की विनाशकारी...

सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सपा के वरिष्ठ नेता...

Topics

More

    जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, ये होंगे जांच कमेटी के सदस्य

    कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस...

    Related Articles