ED ड्रग्स सौदागर बनमीत के घर से 24 घंटे छापे के बाद लौटी, एक को गिरफ्तार,अमेरिका जेल में बंद है आरोपी

शुक्रवार रात को अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयां बेचने व मनी लांड्रिंग के आरोपित बनमीत नरूला के घर पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) ने तलाशी ली। टीम ने रातभर जांच की और शनिवार की सुबह पांच बजे वापस लौट गई। ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, साथ ही एक परिवारिक सदस्य को गिरफ्तार भी किया गया है।

हल्द्वानी के तिकोनिया गुलाटी चिकन वाली गली में रहने वाले बनमीत नरूला अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार हुआ था। मार्च 2023 में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसी साल जनवरी में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया था। अमेरिका कोर्ट ने बनमीत को डार्क वेब में ड्रग्स बेचने के आरोप में पांच साल की सजा सुनाई है। वह जेल में बंद है। बनमीत से 150 मिलियन डालर जब्त करने का भी आरोप है।

बता दें कि, बनमीत हल्द्वानी का रहने वाला है, इसलिए शुक्रवार की सुबह पांच बजे ईडी व देहरादून पुलिस हल्द्वानी पहुंची। ईडी व देहरादून पुलिस ने बनमीत के घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू कर दी थी। बनमीत के परिवारजनों से रातभर पूछताछ रही। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज की जांच की। बैंक में लेनदेन के मामले की जांच के लिए दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। उन्होंने उसकी तलाशी की और कई सबूत जुटाए।

मुख्य समाचार

राशिफल 13-08-2025: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

मेष- अज्ञात भय सताएगा. खर्च की अधिकता कर्ज की...

उत्तराखण्ड में स्थापित होगा नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर

देहरादून|मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प...

Topics

More

    राशिफल 13-08-2025: आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

    मेष- अज्ञात भय सताएगा. खर्च की अधिकता कर्ज की...

    उत्तराखण्ड में स्थापित होगा नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर

    देहरादून|मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प...

    धराली आपदा: उत्तराखंड ने जारी की 68 लापता लोगों की सूची, 24 नेपाली और 44 भारतीय नागरिक शामिल

    उत्तराखंड आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने धराली (उत्तरकाशी) की विनाशकारी...

    सपा के वरिष्ठ नेता पप्पू सिंह चौहान को पार्टी से निष्कासित

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सपा के वरिष्ठ नेता...

    जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू, ये होंगे जांच कमेटी के सदस्य

    कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस...

    Related Articles