यूपी: पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

उत्तर प्रदेश में फसलों के डिजिटल सर्वे का कार्य सभी जिलों में जारी है। वहीं 54 जिलों के 10-10 राजस्व ग्रामों में क्रॉप सर्वे का कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितंबर तक सभी 54 जिलों में सर्वे के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। फिलहाल इनमें से पांच जिलों में शत प्रतिशत सर्वे पूरा कर लिया गया है।

वहीं 21 जिलों में कार्य 90 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। इसके अलावा 13 जिलों में 70 से 90 फीसदी, 13 जिलों में 50 से 70 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है।

जबकि मात्र दो जनपदों में धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी गई है। 

सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 प्लॉटों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी करेंगे। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं। इन्हें प्रदेश के 27641 ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक कृषि प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है।

मुख्य समाचार

भूकंप के झटके से हिला राजस्थान का यह शहर, इतनी रही तीव्रता

राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार सुबह भूकंप के...

अब बिलावल और इमरान खान पर गिरी गाज, भारत ने एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद...

विज्ञापन

Topics

More

    भूकंप के झटके से हिला राजस्थान का यह शहर, इतनी रही तीव्रता

    राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार सुबह भूकंप के...

    पहलगाम हमले पर ब्रिटेन भारत के साथ: लिसा नैंडी बोलीं – आपका दर्द हमारा है!

    ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नैंडी...

    Related Articles