शिमला| हिमाचल प्रदेश के चंबा, हमीरपुर, कुल्लू समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके और कुछ इलाकों में तगड़े झटके दो बार महसूस किए गए. फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि कर दी है और बताया है कि रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 थी. लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों के अनुसार यह झटके रात 9 बजकर 33 और उसके बाद 9 बजकर 36 मिनट महसूस हुए. चंडीगढ़ में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
स्थानीय निवासी कुलवंत ने बताया कि रात 9 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए तो पूरा परिवार डर के मारे घर से बाहर भाग कर आ गया. जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज से 120 साल पहले 1905 में आज ही के दिन चार अप्रैल को एक विनाशकारी भूकंप आया था. उस दौरान कांगड़ा तबाह हो गया था. चंबा प्रशासन द्वारा बताया गया कि रात 9.34 पर भूकंप के कारण जिले के कई इलाकों में लोगों को झटके महसूस हुए हैं. इसका इपी सेंटर पांगी में था. भूकंप के कारण हुए नुकसान की जानकारी देने के लिए स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का झटका रात नौ बजकर 34 मिनट पर महसूस किया गया. उसने कहा कि चंडीगढ़ के साथ ही पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. शिमला में मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप चंबा जिले में 10 किलोमीटर की गहराई में आया. अधिकारियों ने बताया कि कुछ सेकंड तक आए भूकंप में हिमाचल प्रदेश के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories