चंद्रयान-3 की लैडिंग का समय बदला, इसरो ने बताया नया टाइम, यहां देख सकेंगे लाइव

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर के चंद्रमा की सतह पर उतरने के समय में बदलाव किया है. यह मून लैंडर पहले चांद पर शाम 5 बजकर 47 मिनट पर उतरने वाला था, लेकिन इसरो ने समय में बदलाव करते हुए अब 23 अगस्त को 17 मिनट देरी से यानी शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चांद की सतह पर इसे उतारेगा. इसरो ने साथ ही बताया कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कई प्लेटफॉर्म्स पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.

इसरो ने रविवार को कहा कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा.

ISRO ने इसके साथ ही कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी, जो अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की प्रगति का प्रतीक होगी. पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है. इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा.

‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर उपलब्ध होगा. इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है.’

इसने कहा, ‘यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं. यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा.’

इसरो ने कहा कि इसे देखते हुए देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है.

चंद्रयान-3 का रविवार तड़के दूसरा डीबूस्टिंग ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है. इसके साथ ही मिशन का अंतिम चरण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की ओर संचालित है. चंद्रयान-3, मून एक्‍सप्‍लोरेशन सीरीज में भारत का तीसरा मिशन 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था.

इस स्‍पेसक्राफ्ट ने 5 अगस्त को लूनर आर्बिट में प्रवेश किया था और यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है. ISRO अंतरिक्ष एजेंसी ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर लैंडिंग के समय की घोषणा की और लोगों को उनकी शुभकामनाओं और सकारात्मकता के लिए धन्यवाद दिया है.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए), बेंगलुरु की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यन ने कहा कि वह इसरो के चंद्रयान -3 की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं. उन्‍होंने कहा कि हम बिना किसी समस्या के वहां पहुंच जाएंगे. लेकिन यह आखिरी 30 किमी है; वे काफी महत्वपूर्ण होंगे. अंतरिक्ष के पैरामीटर विशाल हैं और इसमें जटिलताएं शामिल हैं. इसकी हमेशा एक छोटी सी गैर-शून्य संभावना रहेगी कि यह गलत हो सकता है और हम इसे खत्म नहीं कर सकते. लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि हम इस बार ऐसा करेंगे. सुब्रमण्यम ने कहा, ‘इसमें बड़ी तैयारी की गई है और चंद्रयान-3 के सफल होने की संभावना सबसे ज्यादा है.’

Related Articles

Latest Articles

थम गया छठे चरण का चुनाव प्रचार, अब 25 मई को होगा मेनका, संबित...

0
लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए 25 मई यानि शनिवार को वोटिंग होगी, जिसके लिए चुनाव प्रचार आज थम चुका है. इस...

मुंबई: डोंबिवली में केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से भड़की आग, 7 की मौत-कई...

0
गुरुवार दोपहर मुंबई के पड़ोसी ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में एक केमिकल कंपनी में भयानक आग लग गई. डोंबिवली (पूर्व) एमआईडीसी इलाके के...

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह सचिव को दिया चारधाम यात्रा का...

0
गुरूवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में राज्य में चारधाम यात्रा...

ऋषिकेश: पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गाड़ी लेकर सीधे अस्पताल में मारी...

0
ऋषिकेश| आपने फिल्म थ्री इडियट तो देखी होगी. उसमें अस्पताल वाला सीन हर किसी के जहन में होगा, जब आमिर खान और आर माधवन...

अमरनाथ यात्रा पर जंक फूड़ खाने पर प्रतिबंध, इन चीजों की परमीशन

0
29 जून से देश की प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. इसके लिए अप्रैल माह से रजिस्ट्रेशन किये जा रहे हैं. आपको...

दिल्ली: केजरीवाल के माता-पिता के बयान पुलिस नहीं करेगी दर्ज, सीएम बोले- मैं इंतजार...

0
स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच ने अब अरविंद केजरीवाल के परिवार को भी अपने घेरे में ले...

भारतीय शेयर बाजार ने बनाया नया कीर्तिमान, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा निफ्टी

0
देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, जिसके चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में भारतीय शेयर बाजार ने...

दिल्ली में गर्मी झुलसा रही शरीर, अधिकतम तापमान पहुंचा 44 पार

0
राजधानी में भीषण गर्मी का कहर जारी है, जिससे लोग परेशान हो गए हैं। झुलसाने वाली धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।...

हरिद्वार गंगा घाटों पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़, भारी वाहनों पर...

0
हरिद्वार के गंगा घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पुलिस ने सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह...

चारधाम यात्रा: अब बिना पंजीकरण करके आने वाले यात्री लौटाए जाएंगे

0
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है, और बिना पंजीकरण के आने वाले तीर्थ यात्रियों को वापस भेजा जाएगा। इस संबंध...