सिनेप्रेमियों के लिए बीते दिन यानी 11 अक्टूबर की शाम बेहद खास रही. जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कल 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आगाज हुआ. वहीं फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के 70वें संस्करण के लिए नॉमिनेशन्स का ऐलान पहले ही हो चुका था. जिसके बाद अब विनर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है.
वहीं आपको बता दें कि 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अहमदाबाद में आयोजित किया गया, जिसे शाहरुख खान ने फिल्ममेकर करण जौहर और मनीष पॉल के साथ मिलकर होस्ट किया. बता दें कि 70वें फिल्मफेयर में अभिषेक बच्चन को ‘आई वांट टू टॉक’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड्स से नवाजा गया. वहीं आलिया भट्ट उनकी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस बनी. चलिए आपको विनर्स की पूरी लिस्ट के बारे में बताते हैं.
यहां देखिए फिल्ममेयर 2025 विनर्स लिस्ट
बेस्ट फिल्म – लापता लेडीज
बेस्ट डायरेक्टर – किरण राव (लापता लेडीज)
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स चॉइस) – आई वांट टू टॉक (शूजित सरकार)
बेस्ट एक्टर (मेल) – अभिषेक बच्चन (आई वांट टू टॉक), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स चॉइस) – राजकुमार राव (श्रीकांत)
बेस्ट एक्टर (फीमेल) – आलिया भट्ट (जिगरा)
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स चॉइस) – प्रतिभा रांटा (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग रोल (मेल) – रवि किशन (लापता लेडीज)
सपोर्टिंग रोल (फीमेल) – छाया कदम (लापता लेडीज)
बेस्ट म्यूजिक एलबम – राम संपत (लापता लेडीज)
बेस्ट लिरिक्स – प्रशांत पांडे- सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – अरिजीत सिंह- सजनी (लापता लेडीज)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – मधुबंती बागची- आज की रात (स्त्री 2)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – आदित्य सुहास जांभले (आर्टिकल 370), कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल) – लक्ष्य (किल)
बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल) – नितांशी गोयल (लापता लेडीज)
बेस्ट एक्शन – सीयॉन्ग ओह और परवेज शेख (किल)
बेस्ट स्टोरी – आदित्य धर और मोनाल ठाकर (आर्टिकल 370)