साल 2025 का कैलेन्डर जारी, पांच छुट्टियां बर्बाद-आप भी देखें

कल से नया साल शुरू हो जाएगा. साल 2025 में साप्‍ताहिक, राजपत्रित और प्रतिबंधित अवकाशों को मिलाकर कर्मचारियों को लगभग 100 छुट्टियां मिलेंगी. अगले साल 17 राजपत्रित अवकाश व 34 प्रतिबंधित छुट्टियां रहेंगी. इसी तरह कुल 52 रविवार हैं. साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के रूप में 26 शनिवार की छुट्टियां बैंक और कुछ अन्‍य विभागों के कर्मचारियों को मिलेंगी. छुट्टियों की संख्‍या में साल 2025 में और भी इजाफा हो जाता, अगर कुछ त्‍योहार और खास दिन अगर रविवार और शनिवार को छुट्टी वाले दिन न पड़ते.

इस साल गणतंत्र दिवस रविवार को है. इसी तरह बसंत पंचमी भी 2 फरवरी रविवार को है. स्‍वामी दयानंद जयंती पर कुछ राज्‍यों में छुट्टी होगी और यह भी 23 फरवरी को संडे के दिन है. इस साल राम नवमी भी 16 अप्रैल को रविवार के दिन है. मुहर्रम 6 जुलाई को रविवार को है. इस साल सबसे अधिक अवकाश जनवरी, अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर में मिल रहे हैं. साल 2025 में कर्मचारियों को कुछ लॉन्‍ग वीकेंड भी मिलेंगे. जनवरी, मार्च, अप्रैल, अगस्‍त और अक्‍टूबर में लगातार तीन से चार छुट्टियां पड़ेगी. शेयर बाजार में साल 2025 में शनिवार और रविवार की रेगुलर छुट्टी के अलावा 14 दिन बंद रहेगा. यानी शेयर बाजार में भी 14 दिन अवकाश रहेगा.

गजेटेड हॉलिडे-
गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी (रविवार)
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी (बुधवार)
होली: 14 मार्च (शुक्रवार)
ईद-उल-फितर: 31 मार्च (सोमवार)
महावीर जयंती: 10 अप्रैल (गुरुवार)
गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल (शुक्रवार)
बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई (सोमवार)
ईद-उल-जुहा (बकरीद): 7 जून (शनिवार)
मुहर्रम: 6 जुलाई (रविवार)
स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त (शुक्रवार)
जन्माष्टमी: 16 अगस्त (शनिवार)
मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद): 5 सितंबर (शुक्रवार)
महात्मा गांधी का जन्मदिन: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
दशहरा: 2 अक्टूबर (गुरुवार)
दिवाली (दीपावली): 20 अक्टूबर (सोमवार)
गुरु नानक का जन्मदिन: 5 नवंबर (बुधवार)
क्रिसमस डे: 25 दिसंबर (गुरुवार)

वैकल्पिक या रेस्ट्रिक्टिड अवकाश-

नया साल: 1 जनवरी (बुधवार)
गुरु गोबिंद सिंह जयंती: 6 जनवरी (सोमवार)
मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल: 14 जनवरी (मंगलवार)
बसंत पंचमी: 2 फरवरी (रविवार)
गुरु रविदास जयंती: 12 फरवरी (बुधवार)
शिवाजी जयंती: 19 फरवरी (बुधवार)
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती: 23 फरवरी (रविवार)
होलिका दहन: 13 मार्च (गुरुवार)
डोलयात्रा: 14 मार्च (शुक्रवार)
राम नवमी: 16 अप्रैल (रविवार)
जन्माष्टमी (स्मार्त): 16 अगस्त (शुक्रवार)
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी: 27 अगस्त (बुधवार)
ओणम या तिरुओणम: 5 सितंबर (शुक्रवार)
दशहरा (सप्तमी): 29 सितम्बर (सोमवार)
दशहरा (महाष्टमी): 30 सितम्बर (मंगलवार)
दशहरा (महानवमी): 1 अक्टूबर (बुधवार)
महर्षि वाल्मिकी जयंती: 7 अक्टूबर (मंगलवार)
करक चतुर्थी (करवा चौथ): 10 अक्टूबर (शुक्रवार)
नरक चतुर्दशी: 20 अक्टूबर (सोमवार)
गोवर्धन पूजा: 22 अक्टूबर (बुधवार)
भाई दूज: 23 अक्टूबर (गुरुवार)
प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा): 28 अक्टूबर (मंगलवार)
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस: 24 नवंबर (सोमवार)
क्रिसमस की पूर्व संध्या: 24 दिसंबर (बुधवार)

मुख्य समाचार

उत्तरकाशी में तीन भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह तीन भूकंप के झटके महसूस...

मोकामा फायरिंग: पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने किया सरेंडर

पटना|मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी...

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारियों की मौत-कई घायल

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में...

Topics

More

    उत्तरकाशी में तीन भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

    उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह तीन भूकंप के झटके महसूस...

    राशिफल 24-01-2025: जानिए आपके आज के सितारे क्या कहते है

    मेष- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. बचकर पार करें. स्वास्थ्य पर...

    रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या आरोप लगाए

    भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार...

    Related Articles