Home क्राइम केरल: चलती कार में 19 साल की मॉडल के साथ हुआ सामूहिक...

केरल: चलती कार में 19 साल की मॉडल के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

0
सांकेतिक फोटो

केरल के कोच्चि में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म की घटना चलती कार में 19 साल की मॉडल के साथ हुई है। बता दे कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद मॉडल को कक्कनाड स्थित उसके घर भी छोड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात गुरुवार की है। जहां मॉडल कोच्चि स्थित एक क्लब में पार्टी के लिए गयी थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई।

इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उससे दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया, पीड़िता के दोस्त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद महिला समेत पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version