Home उत्‍तराखंड चमोली: नदी में डूबने से हुई चार किशोरों की मौत

चमोली: नदी में डूबने से हुई चार किशोरों की मौत

0
सांकेतिक फोटो

चमोली में स्थित कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों किशोर बीते शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। जिनके शव आज शनिवार सुबह नदी में तैरते मिले। शव देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

बता दे कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला, जिनकी उम्र लगभग 15 से 17 बतायी जा रही है। हालांकि इस मामले के बारे में पुलिस द्वारा अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

चारों किशोरों के शुक्रवार से ही लापता होने के कारण परिजन पूरी रात से परेशान थे। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को किशोरों का कोई पता नहीं चला। परन्तु आज सुबह चार किशोरों के शव कैल नदी में मिलने की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version