Home गढ़वाल उत्‍तरकाशी केदारनाथ के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा पर रोक; बर्फबारी के कारण फंसे...

केदारनाथ के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा पर रोक; बर्फबारी के कारण फंसे तीर्थ यात्री

0

उत्तराखंड में बदलते मौसम से राहत तो मिली है लेकिन अब ये आफत की जड़ भी बन रही है. इसका असर चारधाम यात्रा पर देखने को मिल रहा है. खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था. वहीं अब यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी और तेज बारिश के कारण मंगलवार को दोपहर बाद से यमुनोत्री धाम यात्रा पर भी रोक लगा दिया.

मंगलवार को यमुनाघाटी एवं यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सुबह से ही लगातार बारिश होती रही तथा यमुनोत्री धाम में बर्फबारी हुई.

दोपहर बाद बर्फबारी को देखते हुए बड़कोट उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया है कि बर्फबारी एवं भारी बारिश के कारण यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई है. 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version