बड़ी ख़बर: किच्छा के खेत में मिला अनजान महिला का शव

बीते शुक्रवार को इंदरपुर स्थित श्मशान घाट के पास किसान अपने खेत में जुताई करने पहुंचा था, लेकिन उसने ऐसा मंजर देखा कि पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके खेत में महिला का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बता दे कि, महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव खेत में फेंक दिया गया। सुचना मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास किये, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी।

हलाकि माना जा रहा है कि कहीं बाहर से लाकर महिला के शव को वहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दे कि प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला का शव हरिओम पुत्र राम केतन निवासी इंदरपुर के खेत में पेट के बल पड़ा हुआ था। सुबह उनके बटाईदार के खेत में जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचने पर महिला का शव देखकर गांव में हल्ला मच गया था। महिला के गले में दुपट्टा दोहरा कर बंधा हुआ था।

हालांकि माना जा रहा है कि उसी दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई होगी। महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। इसी के साथ ही महिला उस क्षेत्र की न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने लगभग चार घंटे तक मौके पर ही जांच पड़ताल के बाद शव के पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुख्य समाचार

130 परमाणु हथियार तैयार, भारत निशाने पर: पाकिस्तान की नई चुनौती

​पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री हनीफ अब्बासी ने हाल ही...

विज्ञापन

Topics

More

    130 परमाणु हथियार तैयार, भारत निशाने पर: पाकिस्तान की नई चुनौती

    ​पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री हनीफ अब्बासी ने हाल ही...

    Related Articles