कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली सूची जारी करते हुए 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को कुटुंबा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा। साथ ही कांग्रेस विधानमंडल दल (CLP) नेता शकील अहमद खान को कादवा से टिकट दिया गया है।
दिलचस्प यह है कि इस सूची में कांग्रेस के सभी 17 मौजूदा विधायक को फिर से टिकट दिए गए हैं, यह संकेत है पार्टी निरंतरता और भरोसे को महत्व दे रही है। लिस्ट जारी करने से पहले कांग्रेस और उसके महागठबंधन सहयोगियों के बीच सीट-बंटवारे पर अनिश्चितता फैली हुई थी। कांग्रेस ने यह सूची गठबंधन समायोजन से पहले ही सार्वजनिक कर दी है।
सूची में विभिन्न सीटों से नामों की घोषणा की गई है, जैसे — बगहा से जयेश मंगल सिंह, नौतन से अमित गिरी, चनपाटिया से अभिषेक रंजन, बेटिया से वसी अहमद आदि। मतदान दो चरणों में होगा — 6 और 11 नवंबर 2025 को।अब यह देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति गठबंधन सहयोगियों और विरोधी दलों पर कितना असर डालेगी।