उत्‍तराखंड में कांग्रेस उग्र, जगह-जगह हुए प्रदर्शन; पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला जलाया

इंटरनेट मीडिया पर चार मई का एक वीडियो सामने आया, जिसमें मणिपुर के एक समुदाय के पुरुष दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते दिख रहे हैं। उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

मामले में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे लेकर अब देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार 21 जुलाई को कांग्रेस द्वारा उत्‍तराखंड में भी प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।

मणिपुर हिंसा में दो लड़कियों के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में महिला महानगर कांग्रेस व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को एस्ले हाल चौक पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

साथ ही संलिप्त आरोपितों की सजा की मांग की। राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की।

मुख्य समाचार

असीम मुनीर ने अमेरिका की धरती पर शहबाज शरीफ की तुलना इस जानवर से की

पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर...

ओडिशा में सुबर्णरेखा नदी का कहर: अचानक आई बाढ़ से 50,000 लोग प्रभावित, हालात गंभीर

उत्तर भारत के उत्तर-पश्चिमी कोने में मॉनसून की सक्रियता...

विज्ञापन

Topics

More

    असीम मुनीर ने अमेरिका की धरती पर शहबाज शरीफ की तुलना इस जानवर से की

    पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर...

    ईरान को करारा झटका: इजराइल के हमले में वेपन और ड्रोन कमांडर ढेर

    इज़राइली रक्षा मंत्री इज़राइल कट्ज़ ने शनिवार को पुष्टि...

    सीएम धामी ने भराड़ीसैंण से दिया ‘हर घर योग, हर जन निरोग’ का संदेश

    सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भराड़ीसैंण, गैरसैंण...

    Related Articles