वेस्ट यूपी पर मंडराया खतरा, यमुना का उफान देख दहशत में आए लोग, अटक गईं सांसें

यमुना नदी के उफान पर आने से पश्चिमी यूपी के जिलों पर खतरा मंडरा रहा है। जहां, शामली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर पहुंच गया है तो वहीं, सहारनपुर में सड़क पर मलबा आने की वजह से हाईवे बंद हो गया है। उधर, शुकतीर्थ गंगाघाट पुल पर जलकुंभी फंसने से बहानी का बहाव बाधित हो रहा है। इसके अलावा बिजनौर में कोटावाली नदी उफान पर है।

शामली में यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई। इसी के साथ यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 232 मीटर तक पहुंच गया, जिसके और अधिक बढ़ जाने की पूरी संभावनाएं बताई जा रही हैं।

वहीं केंद्रीय जल आयोग भारत सरकार नई दिल्ली ने जनपद के संबंधित विभागों को बाढ़ से निपटने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। वही मंगलवार को भी सुबह नौ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अब तक सबसे अधिकतम 320893 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है, जिस कारण आने वाले समय में यमुना अपना रौद्र रूप दिखाएगी।

बता दे की सोमवार शाम यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 231.2 मीटर हो गया था, जबकि मंगलवार सुबह 8:00 यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 231.5 मीटर को पार करते हुए 231.8 मीटर हो गया। यमुना नदी का शोर करता और उछाले मारता पानी आसपास के गांव के लोगों में दहशत भर रहा है। यमुना के इस रूप को देखकर लोगों के मन में 2013 में यमुना में आई भयंकर बाढ़ की याद ताजा कर रही है।

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को बताया राष्ट्रीय एकता पर हमला

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आशीर्वाद...

विज्ञापन

Topics

More

    पहलगाम में संदिग्ध खच्चर चालक हिरासत में, महिला चश्मदीद के बयान से जांच तेज़

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र से एक संदिग्ध खच्चर चालक...

    कठुआ में महिला की सतर्कता से सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में एक...

    मेक इन इंडिया’ को बड़ी ताकत: सैमसंग करेगा चेन्नई में ₹1,000 करोड़ का निवेश, बनेगा नया टेक हब

    दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर...

    Related Articles