रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर बरप रहा है। बता दे पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। वही गंगा, अलकनंदा, काली और बीन नदी उफान पर हैं और भूस्खलन ने कई जिंदगियां लील लीं। उधर, मैदानी इलाके बारिश के बाद जलमग्न हो गए हैं।

साथ ही मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने, स्लिप और कई जगह बरसाती गदेरों के सक्रिय होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। बीते 24 घंटे में कुल गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे समेत 302 सड़कें बंद हुई हैं।

देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

मुख्य समाचार

सीएम धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में...

बिहार में आईएस के कई अधिकारियों के ट्रांसफर, कई को अतिरिक्त प्रभार

पटना| शनिवार को बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)...

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के इस आरोप का किया खंडन…

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों, जानिए क्या कहा!

बिहार में निर्वाचन आयोग के एसआईआर प्रक्रिया विवादों के...

Topics

More

    जमीन घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट का समन, 28 अगस्त को पेश होने का आदेश

    राष्ट्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते...

    Related Articles