ताजा हलचल

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई में हमले का शर्मनाक प्रयास, हमलावर तुरंत गिरफ्तार

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई में हमले का शर्मनाक प्रयास, हमलावर तुरंत गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह उनके सिविल लाइन्स स्थित आवास पर आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया। आरोपी ने पहले मुख्यमंत्री को कुछ कागजात सौंपे, फिर अचानक उन पर चिल्लाते हुए हमला कर दिया।

मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उसे सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाती है . कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने भी इस हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए महिला सुरक्षा पर चिंता जताई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर के राजनीतिक जुड़ाव की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version