हरबर्टपुर और डीडीहाट में खुलेंगे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, सीएम धामी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है, बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार सेना के आधुनिकीकरण पर बल देने के साथ ही सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाएं भी बढ़ा रही है।

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने देहरादून के हरबर्टपुर और पिथौरागढ़ के डीडीहाट में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, कारगिल की लड़ाई में हमारे जवानों ने अदम्य साहस, वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए मां भारती की रक्षा की। भारत के रणबांकुरों का दुश्मन के खिलाफ किया गया सिंहनाद आज तक उसी वेग से गूंज रहा है। कारगिल युद्ध में देश की सीमा की रक्षा के लिए वीर सैनिकों का बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।युुद्ध में उत्तराखंड के 75 वीर सपूत शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है, बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। सरकार सेना के आधुनिकीकरण पर बल देने के साथ ही सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधाएं भी बढ़ा रही है।

मुख्य समाचार

तेलंगाना मंत्रिमंडल में रिवंथ रेड्डी ने तीन नए मंत्रियों को सौंपे विभाग, सामाजिक न्याय को दी प्राथमिकता

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रिवंथ रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व—राहुल...

विज्ञापन

Topics

More

    तेलंगाना मंत्रिमंडल में रिवंथ रेड्डी ने तीन नए मंत्रियों को सौंपे विभाग, सामाजिक न्याय को दी प्राथमिकता

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रिवंथ रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व—राहुल...

    सेना से माफी मांगे नाना पटोले, ऑपरेशन सिन्दूर पर बयान देकर हुआ विवाद

    मुंबई| कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता नाना...

    Related Articles