भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

बुधवार की सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का सहयोग करने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन यात्रा में शामिल हुए।

बता दे कि कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी वीडियोज़ में रघुराम राजन राजस्थान में राहुल गांधी के साथ चलते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि इस यात्रा में इससे पहले भी कांग्रेस के साथ कई नामचीन हस्तियां जुड़ चुकी है।

जिसमें अभिनेत्री और फ़िल्म निर्देशक पूजा भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और बॉक्सर विजेंदर सिंह जैसी तमाम हस्तियां शामिल हैं।

बता दे कि भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 10वां दिन है। बुधवार को यात्रा सवाई माधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई और दौसा ज़िले में प्रवेश करेगी। इसी के साथ 16 दिसंबर को दौसा में यात्रा का 100वां दिन होगा। भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर के श्रीनगर में जाकर पूरी होगी।

मुख्य समाचार

जोमैटो का बदलेगा नाम, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी

फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने अपनी पहचान बदल ली...

Topics

More

    जोमैटो का बदलेगा नाम, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी

    फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने अपनी पहचान बदल ली...

    पाक बातचीत से सुलझाना चाहता है कश्मीर मुद्दा

    पाकिस्तान ने कश्मीर को पाने के लिए हर हथकंडे...

    Related Articles