युवाओं के लिए खुशख़बरी! केन्द्रीय विद्यालय में कई पदों पर निकली भर्ती

केन्द्रीय विद्यालय में सरकारी नौकरी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दे कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की ओर से टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी और अन्य सहित विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है।

इस भर्ती अभियान के तहत प्राथमिक स्नातक शिक्षक (पीजीटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), पीआरटी संगीत, सहायक प्राचार्य और उप प्रधानाचार्य जैसे शिक्षण पदों के लिए विभिन्न रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें गैर शिक्षण पद जैसे लाइब्रेरियन, वित्त अधिकारी, सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO), वरिष्ठ सचिवालय सहायक (UDC), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (LDC), हिंदी अनुवादक, और आशुलिपिक ग्रेड-II भी होंगे।
इसी के साथ पदों के अनुसार अलग-अलग पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है। केवीएस भर्ती 2022 पात्रता मानदंड नोटिफिकेशन के भीतर जारी की जायेगी। हालांकि नोटिफिकेशन जारी की जा चुकी है और अब उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित की गई। बता दे कि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पद के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष, ग्रेजुएट टीचर और लाइब्रेरियन पद के लिए 35 वर्ष और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।

मुख्य समाचार

दिल्ली के सुल्तानपुरी में युवक की चाकू से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार रात एक 26...

पूनम गुप्ता ने संभाला आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर का पदभार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नई डिप्टी गवर्नर डॉ....

धमकी भरे कॉल्स से डरे नहीं CM सिद्धारमैया, जांच के दिए सख्त आदेश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को खुलासा किया...

भारत की तरफ से सैन्य कारवाई की आशंका के बीच पीओके में डर का माहौल

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में इन दिनों डर का...

विज्ञापन

Topics

More

    धमकी भरे कॉल्स से डरे नहीं CM सिद्धारमैया, जांच के दिए सख्त आदेश

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को खुलासा किया...

    पूनम गुप्ता ने संभाला आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर का पदभार

    भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नई डिप्टी गवर्नर डॉ....

    भारत ने पाकिस्तान के साइबर हमले को नाकाम किया, बढ़ते तनाव के बीच बड़ी सफलता!

    भारत ने पाकिस्तान-समर्थित हैकर समूहों द्वारा हाल ही में...

    Related Articles