Home ताजा हलचल भारत ने आज बहरीन और श्रीलंका को दी वैक्सीन की सौगात, मुंबई...

भारत ने आज बहरीन और श्रीलंका को दी वैक्सीन की सौगात, मुंबई से कोविशील्ड की खेप रवाना

0
फोटो साभार -ANI

कोरोना के खिलाफ भारत लगातार डट कर लड़ाई लड़ रहा है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाककरण अभियान चल रहा है। भारत में दो वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे स्थिति में भारत केवल अपने लोगों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों को भा वैक्सीन पहुंचा रहा है। कोरोनावायरस से बुरी तरह प्रभावित कई देशों को भारत वैक्सीन दे रहा है।

बता दें कि भारत के सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई गई वैक्सीन कोविशील्ड की एक खेप आज मुंबई से श्री लंका की राजधानी कोलंबो और बहरीन के लिए रवाना की जाएगी। मुंबई की साइट पर कोविशील्ड के बड़े-बड़े बक्से देखे गए जिनमें वैक्सीन बंद थी। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने अपने साथ-साथ जरूरतमंदों की भी कोरोना से डलन में मदद की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version