Home उत्‍तराखंड ऋषिकेश में गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

ऋषिकेश में गंगा तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

0

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का ऋषिकेश में गंगा तट पर शानदार ढंग से श्रीगणेश हो गया है। बता दे कि योग महोत्सव में देश विदेश के योग साधक शिरकत कर रहे हैं। इसी के साथ देश के विख्यात योगाचार्य, योग साधकों का मार्गदर्शन करेंगे।

बता दे कि बुधवार को मुनिकीरेती स्थित गंगा रिजल्ट के निकट योगा घाट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर अनीता मामगाई, पालिका अध्यक्ष मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
हालांकि इस मौके पर विख्यात योगाचार्य पद्मश्री शिवानंद तथा पद्मभूषण रजनीकांत भी मौजूद रहे। योग महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, ध्यान तथा अध्यात्म के लिए पूरे विश्व में पहचान करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं आज वैश्विक मंच पर सम्मानित हो रहे हैं, यह हम सबके लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि योग की महत्ता को हम सब ने कोविड काल में बखूबी महसूस किया।

आगे उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक शांति के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण विधा है। बता दे कि उन्होंने योग को सीखने, जानने,पाने तथा जीवन में आत्मसात करने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंगा तट पर योग का सबसे अधिक महत्व है। ऋषि-मुनियों ने इसी गंगा तट पर योग की कई विधाओं को हासिल कर योग को मानव मात्र के कल्याण के लिए प्रस्तुत किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version