Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड के पहाड़ो में आज हो सकती है बारिश, मैदान में मौसम...

उत्तराखंड के पहाड़ो में आज हो सकती है बारिश, मैदान में मौसम रहेगा शुष्क

0

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और मार्च शुरू होने के साथ मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, आज यानी शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। बता दे कि जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

हालांकि फरवरी में वर्षा न के बराबर होने के कारण शुष्क मौसम समय से पहले गर्मी का एहसास कराने लगा। बीते दो सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दून में दो दिन से अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जबकि, ऊधमसिंह नगर में यह 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है।

इसी के साथ ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में पारा चढ़ रहा है। हालांकि, अभी सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version