Home क्राइम कर्नाटक में हुई कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पांच लोगों ने...

कर्नाटक में हुई कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

0

कर्नाटक में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर कांग्रेस कार्यकर्ता को मार डाला। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक स्थानीय कांग्रेस नेता का समर्थक था।
आपको बता दे कि घटना बेंगलुरु के चौडेश्वरी नगर इलाके की है। मृतक की पहचान रवि उर्फ मथिरावी (42 वर्षीय) के रूप में हुई है। बेंगलुरु के नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पांच लोगों ने मिलकर रवि की हत्या की। पांचों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और रवि के सिर पर पत्थर मार-मारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी के साथ पुलिस ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का हाल ही में जन्मदिन था। मृतक रवि, कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का समर्थक था और उसने अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए होर्डिंग्स भी लगवाए थे। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने पहले उन होर्डिंग्स को फाड़ा और उसके बाद रवि की हत्या कर दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version