कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आईं मायावती, कहा- बेटियों को न्याय देने के लिए आगे आए केंद्र

बसपा सुप्रीमो मायावती ने न्याय के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाली कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन किया है। आपको बता दे कि उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्व कुश्ती में भारत का नाम रोशन करने वाली भारतीय बेटियां कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख पर शोषण का आरोप लगा रही हैं।

इसी के साथ उनके गंभीर आरोपों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने को मजबूर हैं। इन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए केंद्र सरकार को जरूर आगे आना चाहिए।हालांकि जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को रविवार को पुलिस ने जबरन हटा दिया और उनके तंबू भी उखाड़ दिए।

आपको बता दे कि प्रदर्शन कर रही महिला खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर शोषण का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़ में पत्रकार हत्या कांड: सड़क घोटाले में PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार, खुली साजिश की परतें

बीजापुर जिले में गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण घोटाला की भ्रष्टाचार...

Topics

More

    छत्तीसगढ़ में पत्रकार हत्या कांड: सड़क घोटाले में PWD के 5 अधिकारी गिरफ्तार, खुली साजिश की परतें

    बीजापुर जिले में गंगालूर-मिरतुल सड़क निर्माण घोटाला की भ्रष्टाचार...

    Related Articles