न्यूयार्क पहुंचे पीएम मोदी, यूएनजीए के 76वें सत्र को आज करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिन की यात्रा में राजधानी वाशिंगटन का दौरा पूरा करने के बाद आज न्यूयार्क पहुंच गए हैं. यहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGA) के 76वें अधिवेशन को संबोधित करेंगे. भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे यूएनजीए में उनका भाषण शुरू होगा. पीएम मोदी ने न्यूयार्क पहुंचकर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी.

प्रधानमंत्री मोदी के न्यूयार्क पहुंचने के बाद भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान भारतीयों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए.

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा का यह 76 वां सत्र भारत के लिए कई मायनों से अहम है क्योंकि इसमें जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, वैक्सीन की उपलब्धता, आर्थिक मंदी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सरकार में भागेदारी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी.

इसके अलावा आर्थिक मंदी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, मध्य एशिया व अफ्रीका में छिड़े सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

मुख्य समाचार

आईपीएल 2025 के शेड्यूल पर आया बड़ा अपडेट, यहां खेला जा सकता है फाइनल मैच

भारत में क्रिकेट को त्योहार की तरह माना जाता...

अनिल विज मुश्किल में, हरियाणा भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को...

Topics

More

    अनिल विज मुश्किल में, हरियाणा भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

    हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपने बयानों को...

    Related Articles