भारत-जापान संवाद सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया बौद्ध पुस्तकालय का सुझाव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वैश्विक विकास पर चर्चा केवल चुनिंदा देशों के बीच नहीं हो सकती और इसका दायरा बड़ा और मुद्दे व्यापक होने चाहिए। उन्होंने विकास के स्वरूप में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की भी पुरजोर वकालत की।

छठे भारत-जापान संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पारंपरिक बौद्ध साहित्य और शास्त्रों के लिए एक पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।

उन्होंने कहा, ‘अतीत में, साम्राज्यवाद से लेकर विश्व युद्धों तक, हथियारों की दौड़ से लेकर अंतरिक्ष की दौड़ तक मानवता ने अक्सर टकराव का रास्ता अपनाया।

वार्ताएं हुई लेकिन उसका उद्देश्य दूसरों को पीछे खींचने का रहा। लेकिन अब साथ मिलकर आगे बढ़ने का समय है।’ मानवता को नीतियों के केंद्र में रखने की जरूरत पर बल देते हुए मोदी ने प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व को अस्तित्व का मुख्य आधार बनाए जाने की वकालत की।

उन्होंने कहा, ”वैश्विक विकास पर चर्चा सिर्फ कुछ देशों के बीच नहीं हो सकती। इसका दायरा बड़ा होना चाहिए। इसका एजेंडा व्यापक होना चाहिए। विकास का स्वरूप मानव-केंद्रित होना चाहिए। और आसपास के देशों की तारतम्यता के साथ होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक बौद्ध साहित्य और शास्त्रों के लिए एक पुस्तकालय के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा, ”हमें भारत में ऐसी एक सुविधा का निर्माण करने में खुशी होगी और इसके लिए हम उपयुक्त संसाधन प्रदान करेंगे।

मुख्य समाचार

बुरे फंसे राहुल गांधी, संभल कोर्ट ने भेजा समन-जानिए पूरा मामला

यूपी के संभल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष...

कोग्निजेंट ने चेन्नई में अपने भारतीय मुख्यालय को ₹612 करोड़ में बागमाने को बेचा

कोग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने अपनी भारत मुख्यालय, चेन्नई के...

आतंकी अब महिमामंडित नहीं होंगे, मुठभेड़ स्थल पर ही दफनाए जाएंगे: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर...

NZ vs PAK: हसन नवाज ने रिकॉर्ड रन चेज में पाकिस्तान का सबसे तेज़ T20I शतक बनाया

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच...

Topics

More

    कोग्निजेंट ने चेन्नई में अपने भारतीय मुख्यालय को ₹612 करोड़ में बागमाने को बेचा

    कोग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस ने अपनी भारत मुख्यालय, चेन्नई के...

    NZ vs PAK: हसन नवाज ने रिकॉर्ड रन चेज में पाकिस्तान का सबसे तेज़ T20I शतक बनाया

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच...

    Related Articles