मिसाइल मैन ऑफ इंडिया को सलाम,कांग्रेस ने दी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि

भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। पूरा देश अपने इस चहेते नेता को आज याद कर रहे हैं। डॉ. कलाम अपनी योग्यता और अपनी महान बातों के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं। उनके मुंह से निकले हर शब्‍द युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पूरा देश अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उत्तराखंड में भी पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के लिए किए गए कार्यो की सराहना करते हैं। इस दौरान भगवत डसीला, ललित फर्स्वाण, गोपा धपोला, कुंदन गोस्वामी, सुनील भंडारी, ललित गोस्वामी, राजेंद्र परिहार, ललित बिष्ट, विनोद पाठक, आदि उपस्थित थे।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम न केवल एक महान राष्ट्रपति थे बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक भी थे, जिन्हें हम सब मिसाइल मैन के नाम से जानते हैं। विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया है, जिसकी वजह से उन्हें सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने जीवन के लगभग चालीस साल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के लिए काम करते हुए बिताए। लेकिन यह 27 जुलाई, 2015 का दुर्भाग्यपूर्ण दिन था जब शिलांग में भाषण देते हुए उनकी हृदय गति रुक गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

मुख्य समाचार

गुजरात के शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला! मां ने किया अहम खुलासा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार...

दिल्ली में एक बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां...

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके...

बिहार में होमगार्ड जवानों से भरी बस पलटी, महिला की मौत, 25 से अधिक जवान घायल

बिहार के बेगूसराय जिले में लाखो थाना क्षेत्र के...

Topics

More

    गुजरात के शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला! मां ने किया अहम खुलासा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार...

    दिल्ली सीएम पर हमले वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने आरोपी...

    महाराष्ट्र में कहर बनकर बरसी बारिश: 4 दिन में 21 मौतें, रेड अलर्ट जारी

    महाराष्ट्र में पिछले चार दिनों से हो रही मूसलधार...

    Related Articles