Home उत्‍तराखंड पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों में 29 से फिर बर्फबारी...

पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठिठुरन, पहाड़ों में 29 से फिर बर्फबारी के आसार

0

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन और बढ़ गई है। इसी के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा तो पहाड़ में पाला परेशानी बढ़ा रहा है।
बता दे कि 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

हालांकि गुरुवार को राजधानी देहरादून भी रात के समय कोहरे के आगोश में नजर आई। वहीं, शुक्रवार सुबह होते ही कई शहरों में कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वाहनों के आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

इसी के साथ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहा। लेकिन आने वाले दो दिनों में प्रदेश में फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version