बड़ा हादसा: दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहे इस्कान संतों के दल का वाहन पलटा; 16 हुए घायल

दिल्ली से पाताल भुवनेश्वर गुफा दर्शन को जा रहे इस्कान संतों का वाहन सड़क पर पलट गया। बता दे कि इस हादसे में 16 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर-पिथौरागढ़ मार्ग पर कलना बैंड के पास अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया।

हालांकि इस दुर्घटना में पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं। साथ ही दो महिलाओं के हाथ में फ्रेक्चर है। ट्रैवलर वाहन में 16 पर्यटक बैठे थे। सभी पर्यटक पाताल भुवनेश्वर गुफा देखने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि इस्कान संतों का दल दिल्ली से पहाड़ घूमने आया था। शनिवार शिवरात्रि की सुबह सभी लोग बाबा बागनाथ के दर्शन के बाद पाताल भुवनेश्वर घूमने जा रहा थे। तभी बागेश्वर- कांडा मार्ग स्थित कलना बैंड के पास वाहन पर से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क पर पलट गया।

हालांकि वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया।

मुख्य समाचार

राशिफल 05-08-2025: आज मंगलवार को कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, जानिए

♈ मेष (Aries) आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा। नए प्रोजेक्ट या...

ढाका: यूनुस सरकार में 471 राजनीतिक हिंसा में 121 लोगों की मौत

ढाका|.... 2025 के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली...

Topics

More

    Related Articles