Healthy Heart: दिल की दुश्मन हैं ये 5 चीजें, आज ही करें इन्हें डाइट बाहर

स्वस्थ रहने के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हालांकि बदलती लाइफस्टाल और गलत खानपान की वजह से आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार होते हैं।


दिल से संबंधित बीमारियों के मामले में भी खानपान की चीजों का अहम रोल है। कुछ चीजें दिल को स्वस्थ रखती हैं, तो कई चीजों का सेवन दिल की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।


अगर आप नियमित रूप से सोडा पीते है तो इससें रक्त में ब्लड शुगल लेवल बढ़ सकता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए अधिक मात्रा में सोडा पीना दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वैसे तो रेड मीट खाना बहुत से लोग पसंद करते है। पर आपको बता दे कि रेड मीट में मौजूद कोलेस्ट्रॉल, नमक, सैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। डॉक्टर दिल को स्वस्थ रखने के लिए रेड मीट न खाने की सलाह देते हैं।

हालांकि हर किसी को पिज्जा काफी पसंद होता है। लेकिन, यह सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। इसमें अधिक मात्रा में फैट और सोडियम पाया जाता है। जिससे आर्टरी ब्लॉक हो सकती है। अगर आप भी पिज्जा के शौकीन हैं, तो इससे तौबा कर लें।

अक्सर लोग छोटी-छोटी भूख मिटाने के लिए कुकीज, केक, मफिन खाते रहते हैं। लेकिन, ये दिल की सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे वजन बढ़ सकता है, जो दिल के लिए हानिकारक है।

साथ ही अगर आप नमक अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, जो हार्ट रोगों का कारण हो सकता है। इसलिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में करें।

मुख्य समाचार

एयरलाइंस में बड़ी सुरक्षा चूक! DGCA ऑडिट में 263 खामियां, एयर इंडिया अकेले 51 बार फेल

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की ताज़ा ऑडिट रिपोर्ट के...

अश्लील और संवेदनशील कंटेंट पर केंद्र की सख्ती: 43 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगी रोक

भारत सरकार ने अश्लील और संवेदनशील सामग्री प्रसारित करने...

Topics

More

    अश्लील और संवेदनशील कंटेंट पर केंद्र की सख्ती: 43 OTT प्लेटफॉर्म्स पर लगी रोक

    भारत सरकार ने अश्लील और संवेदनशील सामग्री प्रसारित करने...

    Related Articles