पौड़ी: नदी में समाए दो बच्चे, पैर फिसलने से छोटा भाई बहा तो बड़े ने भी लगा दी छलांग

देवप्रयाग में दो बच्चे नदी में समा गए। बता दे कि जनपद की थाना देवप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे चार बच्चे खेलने के लिए गए थे।

जिसमें से दो बच्चे तो घर लौट गए, लेकिन दो बच्चे आदेश (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक (उम्र 8 वर्ष) निवासी ग्राम पुंडल नदी में डूब गए।

बता दे कि घर लौटे दोनों बच्चों ने बताया कि आदेश और अभिषेक नदी के पास खेल रहे थे। खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया।

उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश भी नदी में कूद गया। जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो हम वहां से डर कर भाग गए।

हालांकि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए। थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों का रेस्क्यू कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

मुख्य समाचार

भारत ने पाकिस्तान से आयात पर लगाया कड़ा प्रतिबंध, तुरंत प्रभाव से लागू!

भारत ने पाकिस्तान से सभी प्रकार के प्रत्यक्ष और...

नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सीएम धामी सख्त, दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

विज्ञापन

Topics

More

    नैनीताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में सीएम धामी सख्त, दिए ये निर्देश

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास...

    निर्मला सीतारमण का डीएमके पर हमला, जाति जनगणना पर श्रेय लेने का किया खंडन

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु सरकार के...

    Related Articles