UKSSSC Paper Leak Case : सचिवालय में नियुक्त एक और अपर निजी सचिव गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियां बढ़ती ही जा रही है, आज शुक्रवार को भी STF Uttarakhand ने एक और सचिवालयकर्मी को गिरफ्तार किया है। STF ने सचिवालय में न्याय विभाग में नियुक्त अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप निवासी ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, उत्तराखंड सचिवालय में न्याय विभाग में नियुक्त अपर निजी सचिव सूर्य प्रताप को यूकेएसएसएससी परीक्षा लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पुख्ता सबूत मिलने के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया। वह कोर्ट में पेश हुए। मामले में अब तक हुई 16 गिरफ्तारियां हो चुकी है।

अब तक 16 हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1- शूरवीर सिंह चौहान
2- कुलवीर सिंह (स्वामी डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3- मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी UKSSSC रायपुर देहरादून)
4- गौरव नेगी
5- जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6- मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7- अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8- दीपक चौहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)

9- भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे.न.ब. सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10- दीपक शर्मा
11- अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12- महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13- हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14- तुशार चौहान
15- गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16- सूर्य प्रताप (निजी सचिव सचिवालय उत्तराखण्ड)

मुख्य समाचार

भारत ने इजराइली हमलों की निंदा करने वाले बयान से खुद को रखा दूर

भारत ने शनिवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की...

भारत-कनाडा संबंध: बहुआयामी सहयोग, पीएम मोदी का G7 शिखर सम्मेलन में भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून से तीन देशों की...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles