Hemkund Sahib Yatra: ग्लेशियर खिसकने से यात्रा मार्ग बंद, बर्फ में दबा लापता महिला श्रद्धालु का शव बरामद

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव अभियान चलाया गया। वही सुबह एसडीआरएफ ने बर्फ में दबा हुआ महिला यात्री का शव बरामद कर लिया है। साथ ही यात्रा मार्ग पर भारी बर्फ आने से रास्ता बंद हो गया है। जिससे यात्रा भी रोकी गई है।

बता दें कि रविवार शाम छह बजे ग्लेशियर खिसकने से बर्फ की चपेट में छह श्रद्धालु आ गए थे। जिसमें से एक महिला श्रद्धालु अमृतसर निवासी 37 वर्षीय कमलजीत कौर लापता हो गई थी। महिला के पति समेत पांच श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया था। हलाकि हेमकुंड साहिब में तीर्थयात्रियों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा नहीं है। प्रतिदिन तीर्थयात्री यात्रा के बेस कैंप घांघरिया से छह किलोमीटर की पैदल यात्रा कर हेमकुंड साहिब पहुंचते हैं। जिसके बाद हेमकुंड सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेक वापस लौट आते हैं।

साथ ही रविवार को अंतिम जत्थे में शामिल छह तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब से समय पर निकल गए थे, लेकिन अधिक थकान होने के कारण शाम 6 बजे अटलाकुड़ी तक ही पहुंच पाए। जिस वक्त तीर्थयात्री ग्लेशियर प्वाइंट से गुजर रहे थे, अचानक बर्फ खिसककर मार्ग पर आ गई। जिससे तीर्थयात्री बर्फ के बीच में फंस गए। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पांच तीर्थयात्रियों को बर्फ से निकाल लिया।

मुख्य समाचार

कोलकाता होटल अग्निकांड: 14 की मौत, SIT जांच शुरू, ममता बनर्जी ने संभाली कमान

​कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में स्थित रितुराज होटल में...

विज्ञापन

Topics

More

    कोलकाता होटल अग्निकांड: 14 की मौत, SIT जांच शुरू, ममता बनर्जी ने संभाली कमान

    ​कोलकाता के बड़ाबाजार इलाके में स्थित रितुराज होटल में...

    विजय दिवस पर नहीं जाएंगे PM मोदी, रूस भेजा जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मास्को में आयोजित...

    Related Articles