माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस रुकने से भारत और अमेरिका में 147 उड़ानें रद्द, बुकिंग ठप

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस में आई बड़ी तकनीकी खामी के कारण भारत और अमेरिका समेत कई देशों की एयरलाइंस बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस आउटेज के चलते कई एयरलाइंस की फ्लाइटें कैंसिल हो गईं और उनकी फ्लाइट बुकिंग, चेक-इन, और कैंसिलेशन सेवाएं बाधित हो गईं।

रिपोर्ट के अनुसार, Frontier, Allegiant, और SunCountry जैसी प्रमुख एयरलाइंस भी इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई हैं। Frontier ने पुष्टि की है कि वे सामान्य परिचालन को बहाल करने की प्रक्रिया में हैं। भारत में, इंडिगो, आकाशा, और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने भी अपनी सेवाओं में आई रुकावट के बारे में एडवाइजरी जारी की है।

फ्रंटियर ने पहले ही बता दिया था कि एक “माइक्रोसॉफ्ट तकनीकी खराबी” के कारण उनके संचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है। इसी तरह, सनकंट्री ने बताया कि एक थर्ड पार्टी वेंडर की समस्याओं के कारण उनकी बुकिंग और चेक-इन सेवाओं पर असर पड़ा है।

वहीं, एलीगेंट ने सीएनएन को सूचित किया कि माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर में तकनीकी समस्याओं के चलते उनकी वेबसाइट भी डाउन हो गई है।

मुख्य समाचार

शहबाज ने पहलगाम हमले को लेकर भारत पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पहलगाम में हुए...

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, अब तक 75 लोगों की मौत

शिमला| हिमाचल प्रदेश में चल रहे मानसून सीजन में...

सीएम धामी ने बाल संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

टनकपुर| शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटक...

Topics

More

    शहबाज ने पहलगाम हमले को लेकर भारत पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने पहलगाम में हुए...

    हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, अब तक 75 लोगों की मौत

    शिमला| हिमाचल प्रदेश में चल रहे मानसून सीजन में...

    माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान को देने वाली है बड़ा झटका! पढ़ें पूरी खबर

    दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पाकिस्तान को टाटा, बाय-बाय करने...

    Related Articles