दिल्ली-NCR में ग्रेप -4 लागू होने के बाद मेरठ में अलर्ट, AQI पहुंचा 346

तापमान गिरने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में हवा जहरीली होने के बाद मेरठ में भी धुंध, धुआं, धूल, स्मॉग के चलते मेरठ का प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। एक्यूआई का स्तर 346 रिकार्ड किया गया। प्रदूषित हवा बढ़ने से सांस के मरीजों के लिए तकलीफ बढ़ गई है।

दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज-4 प्रभावी होने के बाद मेरठ में अलर्ट जारी कर दिया है। निगम ने वायु दूषित करने वाले रोड़ी, रेत, डस्ट जैसे सामान को खुले में बिक्री करने पर प्रतिबंध लगाया है। निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर खुले में सामान बेचा तो उस पर 1 लाख का जुर्माना लगा दिया जाएगा।
 

मेरठ में एक्यूआई बढ़ रहा है। इसके चलते जनपद में चल रहे निर्माण को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पराली जलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई है। नगर निगम सहित अन्य विभागों को भी निर्देश दिए गए हैं कि हवा दूषित करने वाले खुले में बिक रहे सामानों की बिक्री पर रोक लगाई जाए।

मुख्य समाचार

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती, ये हैं नए दाम

सितंबर की शुरुआत हो चुकी है इसी के साथ...

एससीओ समित: मोदी, पुतिन और जिनपिंग का साथ…ट्रम्प की चिंता बढ़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संघठन यानी एससीओ में...

Topics

More

    एससीओ समित: मोदी, पुतिन और जिनपिंग का साथ…ट्रम्प की चिंता बढ़ी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संघठन यानी एससीओ में...

    लखनऊ: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत-कई घायल

    यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार दोपहर एक पटाखा...

    बिहार प्री पोल: सीमांचल पर सबकी नज़र! एनडीए और महागठबंधन आमने सामने

    पूर्णिया| बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल...

    Related Articles