सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की दी बधाई

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज की बधाई दी है. सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है. दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का पर्व भी है.

सीएम ने गोवर्धन पूजा को समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक बताते हुए कहा है कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण भी कराता है.

सीएम ने भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति के सम्मान, परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है.

दीपावली का यह पावन पर्व हम सबके जीवन में सुख समृद्धि लाये इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है.

मुख्य समाचार

IPL 2025 के लिए BCCI का बड़ा फैसला: नियमों में हुआ धमाकेदार बदलाव, बदलेगा खेल का अंदाज़!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग...

विज्ञापन

Topics

More

    IPL 2025 के लिए BCCI का बड़ा फैसला: नियमों में हुआ धमाकेदार बदलाव, बदलेगा खेल का अंदाज़!

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग...

    त्राल के जंगलों में सेना का जबरदस्त हमला, जैश के 3 आतंकवादी ढेर

    कश्मीर के त्राल स्थित नादिर क्षेत्र में भारतीय सेना,...

    Related Articles