लोहाघाट| देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया. इस खबर के बाद से देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में उत्तराखंड के गुणानंद चौबे शहीद हो गए.
बताया जा रहा है कि मणिपुर में सोमवार सुबह उग्रवादियों ने हमला किया. इस हमले में लोहाघाट के चौबे गांव सुई के निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे शहीद हो गए. इस घटना की जानकारी के बाद से पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया शहीद गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे. उनका परिवार दिल्ली में रहता है. वो अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं. उनके पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है. उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

देश की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और लाल शहीद
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories