उत्तराखंड में भी दिखा तौकते का असर, तेज हवाएं, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

पश्चिमी तटों पर तांडव मचा रहा चक्रवाती तूफान तौकते का असर अनुमान के एक दिन पहले ही तराई-भाबर तक दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कुमाऊं के तमाम जिलों में मंगलवार से इसके असर का अनुमान था। मगर, तौकते ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी। इस वजह से हल्द्वानी समेत तमाम क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे।

मौसम के करवट लेने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा का प्रवाह 2.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में रहा।

डॉ. सिंह ने बताया कि तौकते काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। केरल के बाद महाराष्ट्र को अनुमानित समय से पहले कवर कर ये आगे बढ़ गया। यही वजह है कि इसका असर एक दिन पहले हल्द्वानी समेत कुमाऊं के तमाम हिस्सों में देखने को मिला।

10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। हल्द्वानी में फिलहाल ऐसे आसार नहीं दिख रहे हैं। हो सकता है पहाड़ में बारिश होने की वजह से बूंदाबांदी हो जाए।

मुख्य समाचार

मंडी में फ्लैश फ्लड से हड़कंप: रात 2 बजे नाला उफनाया, घरों और दुकानों में घुसा पानी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘नेहरु ने पहले देश बांटा फिर पानी’

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पहले देश का बंटवारा किया...

किश्तवाड़ त्रासदी: बादल फटने से मौत का आंकड़ा 66 पर पहुँचा, 75 लोग अब भी लापता

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के पठानन इलाके में 14...

Topics

More

    उत्तराखंड मानसून सत्र में बवाल: विपक्ष का हंगामा, टूटी मेज़-कुर्सियां और फटे कागज़

    उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधानसभा...

    Related Articles