मुंबई| संजू सैमसन के करियर के तीसरे और इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को बड़े स्कोर वाले रोमांचक मैच में सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के हाथों चार रन से हार का सामना करना पड़ा.
पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल के 50 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 91 रन और दीपक हुड्डा (28 गेंद में 64 रन, छह छक्के, चार चौके) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 105 रन की तेजतर्रार साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 221 रन बनाए.
राहुल ने क्रिस गेल (40) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी. राहुल और हुड्डा की पारियों की बदौलत पंजाब की टीम अंतिम आठ ओवर में 111 रन जोड़ने में सफल रही.
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल कप्तानी पदार्पण में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, सात छक्के) के ताबड़तोड़ शतक के बावजूद सात विकेट पर 217 रन ही बना सकी. सैमसन के अलावा रॉयल्स का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया. पंजाब की टीम की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने खाता खोले बिना ही बेन स्टोक्स का विकेट गंवा दिया, जिन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद को हवा में लहराकर उन्हीं को कैच थमा दिया. सैमसन ने शमी पर चौके जबकि मनन वोहरा ने झाय रिचर्डसन पर छक्के के साथ खाता खोला.
रिचर्डसन के इस ओवर में मुरुगन अश्विन ने बाउंड्री पर वोहरा का कैच टपका दिया. वोहरा हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और अर्शदीप सिंह को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे. इसी ओवर में सैमसन भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर राहुल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया.

IPL 2021-RR vs PBKS: पंजाब ने की जीत से शुरुआत, आखिरी गेंद पर हारा राजस्थान रॉयल्स
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories