आज हिंदी सिनेमा के उस कलाकार की बात करेंगे जो फिल्म लाइन की हर विधा में सफल रहे. वे बेहतरीन एक्टर, शानदार डायरेक्टर और उम्दा सिंगर भी हैं. घर में फिल्मी माहौल होने के बाद भी उन्होंने अपना अलग मुकाम बनाया. जी हां हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर की. फरहान बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा के धनी माने जाते हैं.
उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में फिल्मों की हर विधा को बारीकी से अध्ययन किया और अपनी पारी की शुरुआत कर दी थी. एक्टिंग से लेकर निर्देशन में भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे फरहान अख्तर. उन्हें बचपन से ही इस क्षेत्र में दिलचस्पी थी, इसलिए कड़ी मेहनत की बदौलत अपना खास मुकाम बनाने में कामयाब रहे.
आज फरहान का जन्मदिन है. आइए जानते हैं फरहान का बचपन, निजी जीवन के साथ फिल्मी सफर कैसा रहा. बता दें कि फरहान अख्तर का जन्म मुंबई में पटकथा लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर 9 जनवरी 1974 को हुआ था. वह ईरानी-मुस्लिम परिवार से हैं.
वह जानेमाने शायर जांनिसार अख्तर के पोते और बॉलीवुड की फिल्म निर्देशक व कोरियो ग्राफर फराह खान के चचेरे भाई हैं. प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी उनकी सौतेली मां हैं. उन्होंने जुहू के मानिक जी कूपर स्कूल में शिक्षा ग्रहण की. इसके बाद कॉमर्स में डिग्री के लिए उन्होंने एचआर कॉलेज में दाखिला लिया, हालांकि दूसरे ही साल उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया था.

जन्मदिन विशेष: एक्टर-डायरेक्टर के साथ गायकी में भी फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories