उत्तराखंड: लोकसभा परिणाम का इंतजार खत्म, किसके सिर सजेगा नैनीताल सीट में जीत का ताज

मंगलवार को नैनीताल लोकसभा सीट के लिए होने वाली मतगणना का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दस प्रत्याशी और उनके समर्थक इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार दोपहर बाद तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर सांसद का ताज किसके सिर पर सजेगा।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट के लिए प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। इस सीट पर भाजपा से अजय भट्ट, कांग्रेस से प्रकाश जोशी, बसपा से अख्तर अली, यूकेडी से शिव सिंह सहित कुल दस उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। मतदाताओं ने किसके भाग्य का उदय किया है, यह आज दोपहर बाद पता चल जाएगा।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट का कहना है कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। देश का वातावरण मोदीमय है। उन्होंने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की जनता उन्हें भारी मतों से चुनाव जितवा रही है। कहा कि प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा भारी मतों से चुनाव जीत रही है। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

मुख्य समाचार

भूकंप के झटके से हिला राजस्थान का यह शहर, इतनी रही तीव्रता

राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार सुबह भूकंप के...

अब बिलावल और इमरान खान पर गिरी गाज, भारत ने एक्स अकाउंट किया ब्लॉक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद...

विज्ञापन

Topics

More

    भूकंप के झटके से हिला राजस्थान का यह शहर, इतनी रही तीव्रता

    राजस्थान के झुंझुनू जिले में रविवार सुबह भूकंप के...

    पहलगाम हमले पर ब्रिटेन भारत के साथ: लिसा नैंडी बोलीं – आपका दर्द हमारा है!

    ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नैंडी...

    Related Articles